फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   highway jam due to loot with Imams .

इमामों से लूटपाट, बदसलूकी पर फूटा गुस्सा, हाईवे जाम

Mon, 21 Dec 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
अमर उजाला, गुलावठी Updated Mon, 21 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
highway jam due to loot with Imams .
चिड़ावक गांव में तबलीगी इज्तमा संपन्न होने के बाद रविवार देर रात घर लौट रहे दो इमामों सहित कैंटर सवार लोगों से बाइक सवारों ने मारपीट कर लूटपाट की।
विज्ञापन


वारदात की भनक लगते ही गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर भी अफसरों के न पहुंचने से ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया।

बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को हाईवे से हटाया। इमाम अफसर अली की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर छह के खिलाफ लूट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उधर, सोमवार को ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ से मुलाकात की। अफसर अली ने पुलिस को बताया कि गुलावठी में इज्तमा के बाद रविवार देर रात बागवाला गांव के इमाम अफसर अली और सैंठा गांव के इमाम नूर मोहम्मद और चालक जुल्फीकार के साथ सामान समेट कर कैंटर से बागवाला गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान असावर गांव से पहले चार बाइक सवार छह युवकों ने उन्हें रोक लिया। फिर अफसर अली, सैंठा गांव की मस्जिद के इमाम नूर मौहम्मद और चालक जुल्फीकार निवासी बागवाला गांव के साथ मारपीट कर अफसर अली से 1700 रुपये और 15 रियाल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने अफसर अली से अभद्रता की और मारपीट कर भाग गए। जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली बागवाला व सैंठा गांव के बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने थाने के सामने हाईवे पर पत्थर डालकर ट्रैफिक जाम कर दिया।

इसके बाद पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष तथा कुछ पुलिस मित्रों ने लोगों को समझा बुझाकर ट्रैफिक जाम खुलवाया।

उधर, सोमवार को कई गांवों के लोग बदरे आलम खुर्रमपुर, मौ.खालिद एवं डॉ.खलील बागवाला, कलुआ सैंठा, डॉ.खलील आदि इमामों के साथ सीओ हिमांशु गौरव से मिले तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


ग्रामीणों का कहना था कि इमामों के साथ मारपीट व लूट की वारदात माहौल बिगाड़ने की नीयत से की गई है।

सीओ हिमांशु गौरव का कहना है कि घटना बाइक सवारों व कैंटर चालक में पहले निकलने की होड़ को लेकर हुई। रोड पर आगे ट्रॉली खड़ी थी। दोनों वाहन पहले निकलने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद दोनों चालकों में विवाद हुआ। सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed