फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   health ATM

Bulandshahar News: हेल्थ एटीएम से प्रभारी मंत्री की रिपोर्ट आने में लग गए 20 मिनट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
health ATM
हेल्थ एटीएम से प्रभारी मंत्री की रिपोर्ट आने में लग गए 20 मिनट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के प्रभारी मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने मंगलवार को जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जांच भी कराई, जिसकी रिपोर्ट आने में 20 मिनट का वक्त लग गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि हेल्थ एटीएम से पांच मिनट में ही रिपोर्ट मिल जाएगी।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने सबसे पहले नई मंडी स्थित गोशाला का निरीक्षण कर गायों की स्थिति, उनके लिए चारे, पानी, ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजाम की जानकारी ली। अधिकारियों को बेसहारा घूमने वाले गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश दिए। भूड़ क्षेत्र स्थित शांति नगर मलिन बस्ती में पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि मलिन बस्ती में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन

इसके बाद जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शौचालय बदहाल मिलने पर सीएमएस को फटकार लगाई। प्रभारी मंत्री ने हेल्थ एटीएम का शुभारंभ करते हुए अपनी जांच भी कराई। अधिकारी पांच मिनट में रिपोर्ट देने का दावा कर रहे थे लेकिन प्रभारी मंत्री की जांच रिपोर्ट आने में 20 मिनट का समय लग गया। इसके बाद एमएनसीयू और एसएनसीयू का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सीएमओ डा. विनय कुमार सिंह, कालेज की प्राचार्य डा. मनीषा जिंदल, सीएमएस डा. राजीव प्रसाद, ब्लड बैंक प्रभारी अमित सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर में कुत्ते अधिक काटते हैं
जिला अस्पताल की ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या 12 के बाहर लंबी लाइन लगी देख मरीजों से पूछा कि क्या बीमारी है। मरीजों ने कहा कि कुत्ते ने काटा है। भीड़ दे मंत्री ने स्वास्थ्य अफसरों से कहा कि यहां कुत्ते अधिक काटते हैं। उन्होंने एंटी रैबीज वैक्सीन की पर्याप्त खेप रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सड़कों के गड्ढे भरने में हो गुणवत्तापूर्ण कार्य
प्रभारी मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा, कानून व्यवस्था को बेहतर रखना सरकार की प्राथमिकता है। जनपद में औद्योगिक वातावरण को तैयार करने की दिशा में सार्थक प्रयास करने को कहा। ताकी किसी भी उद्यमी को अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी गई सड़कों के गड्ढों को भरने में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा। बैठक से पूर्व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, खादी ग्रामोद्योग विभाग, स्वयं सहायता समूह की महिला लाभार्थियों को स्वीकृति के प्रमाण पत्र, डमी चेक एवं दोना पत्तल, पॉपकॉर्न बनाने की मशीन, साड़ी वितरित की।
कलक्ट्रेट में सुनीं समस्याएं
प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में लोगों की शिकायतें भी सुनीं। इस दौरान एक महिला की शिकायत पर पुलिस को जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का गुणवत्ता के साथ समाधान किया जाए।

मोहाना में खगोलीय लैब का किया निरीक्षण
गुलावठी। गांव मोहाना में प्रभारी मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने खगोलीय लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से लैब के बारे में पूछताछ की और अधिकारियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के निर्देश दिए। इसके बाद बूढ़े बाबू दोज मेले के तालाब का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed