फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Head constable suspended for drunken brawl, video goes viral

Bulandshahar News: शराब के नशे में हंगामा करने वाला मुख्य आरक्षी निलंबित, वायरल हुआ था वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाने में तैनात मुख्य आरक्षी विपिन कुमार को शराब के नशे में उपद्रव करने के आरोप में एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। गत 26 नवंबर की रात मुख्य आरक्षी विपिन कुमार वर्दी में नहीं थे, कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र में हंगामा किया और उपद्रव मचाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल सीओ शिकारपुर को जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद मुख्य आरक्षी विपिन कुमार पर सख्त विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया कि इस तरह के अमर्यादित आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed