{"_id":"586009b64f1c1bec14eeb3c9","slug":"havan-wished-longevity-of-atal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन कर अटल की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन कर अटल की दीर्घायु की कामना
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर हवन कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके बाद पूर्व विधायक और जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए गए।
पार्टी कार्यालय पर हवन के बाद हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक ठा. वीपी सिंह, वीरेंद्र सिंह सिरोही, होराम सिंह, होशियार सिंह, महेंद्र सिंह वाल्मीकि और राम सिंह के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला प्रभारी विमल शर्मा और विशिष्ठ अतिथि सांसद भोला सिंह रहे।
विज्ञापन
संजय चौधरी, रामवीर शर्मा, मोहक पंडित आदि रहे। जिला मीडिया संपर्क प्रमुख संजय महेश्वरी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार धन्नू के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, पुष्पेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, विनोद कुमार, इंद्रमोहन लोधी, संजय कटारिया और दिनेश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
गुलावठी में नरेश चंद गुप्त, रमेश चंद जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, संजीव तेवतिया, जयप्रकाश माहौर, कुलदीप सिंहल, निमेष अग्रवाल, विपिन गोयल आदि मौजूद रहे।
शिकारपुर में नगर अध्यक्ष बेदप्रकाश शर्मा, नरेश सिंघल, पवन जायसवाल, हरिगोपाल हरित, मुकेश गर्ग, रामकिशन लोधी, गौरव शर्मा, हनी गर्ग, सौरभ शर्मा आदि शामिल रहे।
जहांगीराबाद में राजपाल लोधी, अनिल राजपाल लोधी, कृपाल सिंह लोध्री,विष्णु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। नरौरा में हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, बीबी सिंह, दुर्गेश वशिष्ठ, अनिल हेमंत शर्मा एवं माया शर्मा आदि रहे। खुर्जा में चटौला, ऋषभ पंडित, नवनीत बंसल, विनय सैनी, उदय तायल, गौरव शर्मा मौजूद रहे। पहासू में भूपेन्द्र गौड़, श्रीपाल सिंह, रामकुमार चौहान आदि रहे।