{"_id":"6686d670ab72eab3d50ac652","slug":"hathras-case-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-412383-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मां पिंकी को बुलाने की जिद कर रही मासूम वैष्णवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मां पिंकी को बुलाने की जिद कर रही मासूम वैष्णवी
विज्ञापन
छतारी के बान गांव में मृतका पिंकी के घर के बाहर बैठे परिजन - संवाद
छतारी। हाथरस हादसे में जान गंवाने वाली पिंकी की दो साल की बेटी वैष्णवी को अभी तक नहीं पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। वह अलीगढ़ के भगवान गढ़ी स्थित नानी के घर में अभी भी अपनी मां को तलाश रही है। नानी से मां को बुलाने की जिद कर रही है।
छतारी क्षेत्र के गांव बान निवासी पिंकी अपने मायके अलीगढ़ से सत्संग में शामिल होने के लिए हाथरस गई थी। पिंकी के पति श्रीराम ने बताया कि उसे चक्कर आने और बेहोश होने की बीमारी थी। वह अलीगढ़ स्थित मायके गई हुई थी। सोमवार शाम को फोन पर बात हुई तो पिंकी ने सत्संग में जाने की जानकारी दी थी। मंगलवार शाम को साले ने फोन कर बताया कि पिंकी नहीं रही। कुछ देर के लिए वह संज्ञा शून्य हो गए। श्रीराम का कहना है कि उनकी तो जिंदगी ही उजड़ गई। मासूम वैष्णवी के पालन-पोषण की फिक्र परेशान कर रही है। अभी वह नानी के पास है। उनसे बार-बार पूछ रही है कि मम्मी कब आएगी।
विधायक और डीएम ने बंधाया ढाढ़स, सौंपा चेक
विधायक मीनाक्षी सिंह और जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को मौत की शिकार हुई शेरपुर गांव निवासी 15 वर्षीय गौरी के परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने गले लगकर गौरी की मां अनीता का ढाढ़स बंधाया। जिलाधिकारी ने परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक मीनाक्षी सिंह ने गौरी के पिता श्रीपाल को दो लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन
11 साल पहले बेटा खोया, अब इस हादसे ने दिया सदमा
खुर्जा। गांव किला निवासी मुन्नी सत्संग से लौटने के बाद गहरे सदमे में हैं। मुन्नी ने बताया कि 11 साल पहले भोले बाबा के सत्संग से लौटते समय बस हाईवे पर पलट गई थी। हादसे में उनके 21 वर्षीय बेटे रवि की मौत हो गई थी। हादसे से 21 दिन पहले ही रवि की शादी हुई थी। उस हादसे में हादसे में खुर्जा के कई लोगों की जान गई थी। मुन्नी का कहना है वह उस दुख से अभी तक नहीं निकल पाई और अब यह घटना हो गई।
मुन्नी ने बताया कि वह भी बेहोश होकर गिर गई थीं। होश आया तो देखा कि एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों के सायरन बज रहे हैं। उनकी हिम्मत नहीं हो रही थी वहां से उठने की। उनके साथ गई आशा भी घायल अवस्था में पड़ी थी। बारिश की वजह से बाद सड़क किनारे कीचड़ फैला हुआ था। आशा का पैर भी कीचड़ में पड़ने की वजह से फिसल गया और उसके बाद वह भीड़ से बाहर नहीं निकल पाई। कुछ देर में आशा के पति अतर सिंह दौड़ते हुए वहां पहुंचे। इसके बाद आशा को लेकर सिकंदराराऊ पीएचसी पहुंचे। जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल में भेज दिया गया। आईसीयू में भर्ती आशा का अभी उपचार चल रहा है। आशा की बेटी बेटी अनिता ने बताया कि उसके माता-पिता भोले बाबा को मानते हैं। करीब 14 साल से जुड़े हुए थे।
शोकसभा आयोजित कर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
अनूपशहर/स्याना/गुलावठी। नगर पालिका परिषद अनूपशहर के सभागार में हाथरस सत्संग हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है। इस दौरान सभासद भी मौजूद रहे। स्याना क्षेत्र के सनराइज पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने घटना पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष मदनलाल वर्मा, कैलाशचंद वर्मा, दुष्यंत नगर व राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। गुलावठी के गांव छपरावत में वाल्मीकि विकास संघ ने शोक सभा आयोजित की गई। वाल्मीकि विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार महरौलिया ने सीएम से मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और घायलों की भी मदद करने की मांग की। संवाद