फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   harsh murder case

हर्ष हत्याकांड: बिना मानक चल रहा था स्कूल, शिक्षा व परिवहन विभाग ने की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
harsh murder case
हर्ष हत्याकांड: बिना मानक चल रहा था स्कूल, शिक्षा व परिवहन विभाग ने की जांच
विज्ञापन

छतारी। थाना क्षेत्र स्थित स्कूल से बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में अब पूरी तरह से स्कूल की भी लापरवाही सामने आ गई है। प्रकरण में स्कूल के मानकों की जांच करने के लिए बीएसए और परिवहन विभाग के अफसर पहुंचे। जिसमें मानक पूरे नहीं मिले। स्कूल में संचालित पांच वाहनों में से सिर्फ एक का ही परमिट मिला है। दोनों विभाग के अफसरों ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी सात वर्षीय छात्र हर्ष गत शनिवार को स्कूल से लापता हो गया था। इसके बाद रविवार दोपहर को हर्ष का शव अलीगढ़ के हरदुआगंज थाने में स्थित रजवाहे में मिला। शव मिलने पर परिजनों ने छतारी में प्रदर्शन किया था। करीब 12 घंटे तक छतारी में हंगामा और प्रदर्शन हुआ। पुलिस की सख्ती के बाद परिजन शांत हुए। मामले में पुलिस ने जांच के लिए स्कूल प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति के अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आ गई थी। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने जांच की। जांच में काफी अनियमितताएं सामने आईं। स्कूल के पास केवल आठवीं कक्षा तक की मान्यता थी और इसमें दसवीं तक के बच्चे पढ़ रहे थे। शिक्षकों की योग्यता भी मानक के अनुसार नहीं थी। परिवहन विभाग की जांच में पांच वाहनों का परमिट नहीं मिला।
विज्ञापन

72 घंटे बाद भी नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी
मामले को 72 घंटे से अधिक का समय का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस अभी तक हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। आरोपी तो दूर पुलिस अभी तक हत्या का कारण भी पता नहीं लगा पाई है। आठ टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने सरकार के खिलाफ की पोस्ट
बुलंदशहर। छात्र हर्ष की अपहरण के बाद हत्या के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने न्याय मांग रहे लोगों पर पुलिस की बर्बरता पर आक्रोश व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। शिकारपुर से पूर्व विधायक प्रत्याशी व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा है कि हर्ष के अपहरण की सूचना को पुलिस गंभीरता से लेती तो जान बच सकती थी।

सपा ने एसएसपी को दिया ज्ञापन
बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम हर्ष की हत्या के मामले में राजनीति गरमाती जा रही है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही मृतक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक महेंद्र वाल्मीकि, हिमायत अली, अब्दुल रब, बादल यादव, हाजी अख्तर का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिलने पहुंचा। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द वारदात के राजफाश की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed