{"_id":"57d1959e4f1c1b7f2f319d6e","slug":"gul-will-light-before-the-big-festivals-of-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":" त्योहारों से पहले बड़े बकाएदारों की बत्ती होगी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों से पहले बड़े बकाएदारों की बत्ती होगी गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन त्योहारों से पहले बकाएदारों के घरों की बिजली गुल करेगा। जनपद में 10 हजार से ज्यादा के 60 हजार कनेक्शनों को काटा जाएगा। ये कनेक्शन जुड़े पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सभी एक्सईएन को इस बाबत निर्देश दिए गए है। बकरीद से पहले अभियान शुरू होकर दिवाली तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ऊर्जा सचिव के निर्देश पर पावर कारपोरेशन बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाएगा। इस बाबत सभी एक्सईएन को 10 हजार से ज्यादा के बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं। जिले में इनकी तादात 60 हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कटा हुआ कनेक्शन जुड़ा पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह अभियान 10 सितंबर से दीवाली तक चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने इस बाबत सभी एक्सईएन को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने का अभियान 10 सितंबर से दीवाली तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिजली चोरी के खिलाफ पावर कारपोरेशन अफसरों और विजिलेंस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विजिलेंस प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र के इस्लामाबाद, धमेड़ा रोड, स्याना रोड आदि जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 14 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा गया। इनमें से पांच से शमन शुल्क वसूला गया, जबकि नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।