{"_id":"577aa2b04f1c1b6c117fa0ca","slug":"guddu-pandit-mukesh-clearance-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड्डू पंडित, मुकेश को भाजपा से हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड्डू पंडित, मुकेश को भाजपा से हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गुड्डू पंडित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा से बगावत करने वाले विधायक गुड्डू पंडित और उनके छोटे भाई मुकेश शर्मा ने भाजपा का दामन थामने की तैयारी कर ली है। भाजपा मुखिया अमित शाह समेत हाईकमान से उनकी बात हो चुकी है। भाजपा ने पार्टी के लिए काम करने के लिए भी कह दिया है। माना जा रहा है शीघ्र ही पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रदेश में राज्य सभा और विधान परिषद चुनाव के दौरान नोएडा के गिझोड़ के मूल निवासी और बुलंदशहर के डिबाई विधान सभा से सपा विधायक गुड्डू पंडित उर्फ भगवान शर्मा और उनके छोटे भाई शिकारपुर विधान सभा से विधायक मुकेश शर्मा ने सपा के साथ बगावत कर दी थी।
विज्ञापन
मतदान के दौरान दोनों ने किसी दूसरे दल को वोट किया था। इसको लेकर लखनऊ में दोनों विधायक भाइयों के साथ धक्का मुक्की भी हुई थी। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुड्डू के सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी कम कर दी।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि राज्य सभा और विधान परिषद चुनाव के वक्त ही गुड्डू और मुकेश की भाजपा के शीर्ष नेताओं से बात भी हो गई थी लेकिन उस समय खुलाया नहीं किया गया था। 30 जून को नोएडा में भाजपा मुखिया अमित शाह एक सम्मेलन में आए थे।
उनके आने से पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से भी कई दौर की बात हो चुकी थी। अमित शाह से भी मुलाकात कराई गई। बताते हैं कि शाह ने काम करने की हरी झंडी दे दी है।