फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grandmother and grandson die after being hit by a train while crossing the track

Bulandshahar News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर दादी-पोते की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Grandmother and grandson die after being hit by a train while crossing the track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुर्जा। जंक्शन स्टेशन पर सोमवार को ट्रैक पार करते समय हाथरस निवासी दादी और पोते गरीबरथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटना में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने जांच की और परिजनों को जानकारी दी।
खुर्जा क्षेत्र के मैना गांव निवासी मनीष जादौन ने बताया कि 14 फरवरी को उसकी 70 वर्षीय दादी की मौत हो गई थी। सोमवार को उनकी तेरहवीं थी। इसी के चलते जिला हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के गांव झींगुरा निवासी 80 वर्षीय मौसी कपूरी देवी पत्नी शोभ सिंह भी घर आ रही थीं। उनके साथ उनका पोता 22 वर्षीय अंशुल पुत्र संतोष कुमार भी था। वह लोग पैसेंजर ट्रेन से सवार खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर आए। वहां प्लेटफॉर्म नंबर तीन से ट्रैक पार कर रहे थे। दिल्ली की ओर जा रही नॉन स्टाप गरीबरथ एक्सप्रेस के चपेट में दोनों आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर जीआरपी प्रभारी एमके आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जांच पड़ताल की और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

ओवरब्रिज नहीं बनने से बढ़ रहे हादसे
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। स्टेशन पर केवल प्लेटफार्म नंबर 3 से 4 और 4 से 5 तक जाने के लिए ही आरओबी की सुविधा है। इसके अलावा दो से एक और एक से डीएफसी लाइन को पार करने के लिए कोई रेलवे ओवर ब्रिज नहीं है। ऐसे में हर महीने तीन - चार ट्रेन हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed