फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grabbed Rs 24.50 lakh

Bulandshahar News: रेजिन पदार्थ बेचने के नाम पर हड़पे 24.50 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ स्थित एक कंपनी के संचालक से कानपुर निवासी एक ट्रेडर ने रेजिन पदार्थ (प्लास्टिक पाइप बनाने का कच्चा माल) बेचने के नाम पर 24.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में गांव मौसमगढ़ स्थित संतोष एंड संस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विवेक गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी फर्म पीवीसी पाइप बनाने का कार्य करती है। आठ जून 2022 को कानपुर के फजलगंज स्थित स्लीवको ट्रेडर्स के प्रोपराइटर आलोक गुप्ता को उन्होंने फोन पर रेजिन खरीदने के लिए ऑर्डर दिया था। आरोप है कि आलोक गुप्ता ने एडवांस रुपये भेजने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने पीड़ित के खाते में पीएनबी ऋण खाते से 20 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद आलोक गुप्ता ने 4.50 लाख रुपये और ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने 4.50 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद उनका माल नहीं भेजा गया और आलोक गुप्ता थाईलैंड घूमने के लिए चला गया। वहां से उसके लौटने पर कानपुर जाकर संपर्क किया, फिर भी उनका माल नहीं भेजा गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी आलोक गुप्ता की हरकत से उनकी फर्म बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। आरोपी ने उनके रुपये हड़प लिए हैं। नगर पुलिस ने आरोपी आलोक गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed