फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Government offices roof fall

सरकारी दफ्तर की छत गिरी

Fri, 29 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Government offices roof fall
छत - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय की छत बारिश में भरभराकर गिर गई। कार्यालय में रखे आधे से ज्यादे रिकार्ड जमींदोज हो गए। गनीमत रही कि घटना दिन में नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने मलबे से निकालकर कुछ ही रिकार्ड सुरक्षित बचा पाए हैं।

विज्ञापन


जेवर अड्डे के पास स्थित नगर पालिका के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी।  बुधवार रात बारिश में भवन की आधी छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरने से रिकार्ड से भरी हुई आलमारियां छतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


वहीं, आधे से अधिक रिकार्ड मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे जब कार्यालय में तैनात जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लिपिक नूर मोहम्मद पहुंचे  ने बताया कि किसी तरह मलबे के अंदर से दबे कुछ रिकार्ड उन्हाेंने सुरक्षित निकलवाया। वर्षों पुराने आधे से अधिक रिकार्ड बेकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरनिया क्षेत्र के गांव मुनि में मकान की छत गिरने से महिला घायल हो गई। उसे  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत गिरने से महिला घायल अरनिया क्षेत्र के गांव मुनि में मकान की छत गिरने से महिला घायल हो गई। उसे  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार सुबह मुनि गांव निवासी ऊषा पत्नी ब्रजेश के घर के लोग खेतों पर गए थे। करीब 9 बजे ऊषा भी खेत पर जाने के लिए घर के दरवाजे पर ताला लगा रही थी। इसी दौरान मकान की छत जर्जर होने के कारण भरभराकर गिर पड़ी।

बारिश से जगह-जगह उखड़ीं सड़कें, जलभराव
बुलंदशहर। झमाझम बारिश से जिले की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। नगर की बात करें तो भूड़ रोड, शिकारपुर बाईपास, काली नदी रोड और धमेड़ा रोड पर जगह-जगह गड्ढे बन गए और सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। शिकारपुर रोड पर गड्ढे और सड़क किनारे कीचड़ हो गया है।


अनूपशहर रोड, स्याना रोड और धमेड़ा अड्डे से सैदपुर मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। शिकारपुर से पहासू रोड, पहासू से अहमदगढ़ रोड, शिकारपुर से शिवाली रोड, मोहन कुटी से मामन रोड, लखावठी से सैदपुर और औरंगाबाद से अगौता रोड सहित अन्य मार्गों में भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed