{"_id":"6aa97e22989f20d4070406e2","slug":"government-and-party-stand-with-the-family-of-the-late-mla-anil-sharma-yogi-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-165545-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार और पार्टी दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों के साथ खड़ी : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार और पार्टी दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों के साथ खड़ी : योगी
विज्ञापन
दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ । संवाद
शिकारपुर (बुलंदशहर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शिकारपुर के गांव रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने दिवंगत भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा की पत्नी, पुत्र कुश शर्मा व अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और पार्टी उनके साथ खड़ी है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2ः52 बजे हेलीकॉप्टर से रानऊ स्थित फार्म हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। फार्म हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। फार्म हाउस पहुंचकर दिवंगत अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
परिजनों को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनिल शर्मा न केवल अपनी विधानसभा बल्कि पूरे जिले, क्षेत्र और प्रदेश में अपनी अलग छवि रखते थे। सहजता, सरल स्वभाव और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उनके प्रयास और लगन उन्हें अलग पहचान देती थी। उनकी छवि के कारण ही प्रदेश के कोने-कोने से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
ऐसे नेता का हमें छोड़कर जाना न केवल क्षेत्र की जनता बल्कि पार्टी के लिए भी बड़ा नुकसान है। करीब 20 मिनट तक पीड़ित परिजनों के साथ बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का दो सितंबर को 63 वर्ष की आयु में दिल्ली के निजी अस्पताल में कैंसर के उपचार के दौरान निधन हो गया था। शिकारपुर और खुर्जा विधानसभा सीट से दो-दो बार विधायक रहे अनिल शर्मा करीब सात साल तक कैंसर की बीमारी से जूझते रहे।
विधायक के निधन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।
विधायक के पौत्र को खिलाई चॉकलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात के दौरान दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के पौत्र को चॉकलेट खिलाई। मुख्यमंत्री ने बच्चे से बातचीत करते हुए दुलार जताया। करीब 20 मिनट तक दिवंगत विधायक के परिजनों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। उधर, मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को देखते हुए लोगों को अनुमान था कि मुख्यमंत्री कुछ बोलेंगे, लेकिन वह हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए हेलीपैड की तरफ चल गए l।
मुख्यमंत्री के रवाना होते ही हाईवे पर लगा जाम
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रवाना होने के साथ ही शिकारपुर-बदायूं हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को निकलवाया। करीब एक घंटे तक स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के करीब 50 जवानों ने स्टेट हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभाली। इसके बाद लोगों को जाम से राहत मिली।
यह नेता रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाव सिंह नागर, जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, डॉ. चंद्रमोहन, जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, दीपक दुल्हेरा, जिला उपाध्यक्ष हितेश गर्ग, दिवाकर सिंह, पूर्व महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, नागेंद्र सिंह मौजूद रहे।