{"_id":"67547ffcbc77b634b706de12","slug":"girl-working-in-beauty-parlor-molested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126110-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती के साथ बेकरी गोदाम मालिक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीए पास है और एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। ब्यूटी पार्लर के पास ही एक बेकरी है। इस बेकरी में उसकी मां काम करती है। आरोप है कि 5 दिसंबर को वह अपनी मां को देखने के लिए बेकरी के गोदाम पर गई थी।
गोदाम पर उसको उसकी मां नहीं मिली तो वह वापस जाने लगी। इसी बीच बेकरी मालिक ने उसको अकेली देखकर छेड़छाड़ की। आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जैसे-तैसे वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बेकरी मालिक ललित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।