{"_id":"68222a082b4e09b97305121d","slug":"girl-refused-to-go-to-the-hotel-the-youths-threw-her-out-of-the-moving-car-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-632961-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: होटल जाने से इन्कार करने पर युवकों ने चलती कार से फेंक दिया था किशोरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: होटल जाने से इन्कार करने पर युवकों ने चलती कार से फेंक दिया था किशोरी को
विज्ञापन
बुलंदशहर। हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि बीयर पीने के बाद आरोपियों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। इसके बाद होटल चलने के लिए दबाव बनाने लगे। होटल जाने से इन्कार किया तो पहले दोनों सहेलियाें की पिटाई की, इसके बाद एक को कार से धक्का देकर फेंक दिया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान किशोरी काफी डरी-सहमी हुई थी। उसने बताया कि आरोपी अमित और संदीप ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से कार में बैठाया था। फिर गाजियाबाद के लालकुआं पहुंचे, वहां से गौरव को साथ में लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बीयर पी। दोनों सहेलियों को भी जबरन पिलाई। वहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे।
आरोपियों ने बागपत के पास कहीं खाना खाने की बात कही थी। तभी एक आरोपी ने वहीं एक होटल में चलने की बात कही। इसी दौरान उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दिया। तब तक कार एक्सप्रेसवे से उतरकर बागपत-मेरठ रोड पर आ चुकी थी। सहेली ने उनसे भिड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने धक्का देकर उसे कार से नीचे फेंक दिया। उस वक्त रात करीब डेढ़ बज चुके थे।
विज्ञापन
वहां से तीनों आरोपी पीड़िता को लेकर मेरठ आ गए। बीच में कुछ देर के लिए रुके भी। फिर से मेरठ से बुलंदशहर हाईवे पकड़ लिया। पीड़िता के मुताबिक रात करीब तीन बजे से सुबह करीब छह बजे तक तीनों आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने जब मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट चेक की तो उसके शरीर पर 12 जगह चोट के निशान पाए गए हैं। यह सभी चोट दुर्घटना की हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार से फेंके जाने के बाद किशोरी को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी होगी। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र के भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
खुर्जा में एक परिचित के घर पर किशोरी को छिपाने भी पहुंचे थे आरोपी
बुलंदशहर। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को खुर्जा में अपने एक परिचित के यहां भी लेकर पहुंचे थे। वहां उसे छिपाना चाहते थे। परिचित के इन्कार करने के बाद आरोपी पीड़िता को दबाव में लेने और डराने के उद्देश्य से एक होटल में ले जाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाना चाहते थे।
पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि पीड़ित किशोरी ने बताया था कि सुबह करीब साढ़े छह बजे आरोपी उसे एक मकान में लेकर पहुंचे थे। मकान खुर्जा के मंदिर मार्ग के निकट ही है। मकान मालिक एक आरोपी का परिचित था। आरोपियों ने उसे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए दो-चार दिन वहीं छिपाने के बात कही लेकिन परिचित ने रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को होटल में ले जाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने की योजना बनाई। यह बात पीड़िता ने सुन ली थी। आरोपी जैसे ही वहां से कार से चले पीड़िता ने उनसे पानी पीने और टायलेट जाने की बात कही। आरोपियों ने जैसे ही कार रोकी वह कार से उतरकर सड़क के दूसरी तरफ मौजूद कुछ लोगों के पास चली गई। यह देख आरोपी वहां से भाग गए।
एक मई को पहली बार हुई थी आरोपी अमित से मुलाकात
दुष्कर्म पीड़िता की मृतक सहेली से आरोपी अमित की जान पहचान थी। उसी के माध्यम से एक मई को दुष्कर्म पीड़िता की भी मुलाकात ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम हुई थी। उस दिन अमित ने अपनी कार से दोनों को सूरजपुर छोड़ा था। छह मई को दुष्कर्म पीड़िता की अमित से दूसरी मुलाकात थी।
टोल प्लाजा पर तेज कर देते थे म्यूजिक
आरोपियों की कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। इस वजह से बाहर से अंदर का कुछ भी दिख नहीं रहा था। वारदात के दौरान आरोपियों की कार जब भी टोल प्लाजा से गुजरी, तब वह म्यूजिक को फुल आवाज में कर देते थे। जिससे पीड़िता की आवाज बाहर न जा सके।
प्रतापगढ़ नहीं जाने से मां थी नाराज, मामा के पास रह रही थी
दुष्कर्म पीड़िता के परिजन करीब तीन माह पहले प्रतापगढ़ चले गए थे। पीड़िता परिजनों के कहने के बावजूद नहीं गई थी। इससे मां काफी नाराज थीं। पीड़िता सूरजपुर में मामा के पास रहती थी। वेलकम गर्ल के रूप में काम करने से हर कार्यक्रम में उसे पांच सौ रुपये मिल जाते थे। अब वारदात की जानकारी के बाद मां और गुस्से में आ गईं। पुलिस दुष्कर्म पीड़िता के मामा से भी जानकारी कर रही है।
15 वर्ष है पीड़िता की उम्र, न्यायालय में दर्ज हुए बयान
सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की उम्र करीब 15 वर्ष है। प्रतापगढ़ के एक स्कूल से उसने आठवीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। स्कूल से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उसकी उम्र पांच मई 2010 है। सोमवार को पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज करा दिए गए हैं। जल्द ही विवेचक की ओर से बयानों का अवलोकन किया जाएगा।