{"_id":"606609428ebc3e5909627657","slug":"girl-child-found-on-highway-91-bulandshahr-news-gbd216420347","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे रोती मिली डेढ़ माह की मासूम बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे रोती मिली डेढ़ माह की मासूम बच्ची
विज्ञापन
एनएच-91 के किनारे मिली बच्ची।
- फोटो : BULANDSHAHR
हाईवे किनारे रोती मिली डेढ़ माह की मासूम बच्ची
बुलंदशहर। एनएच-91 हाईवे किनारे बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ माह की मासूम बच्ची लावारिस अवस्था में पड़ी मिली। बच्ची तौलिये में लिपटी हुई रो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मासूम को बाल कल्याण समिति की निगरानी में दे दिया है।
हाईवे स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय के पास बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ माह की मासूम बच्ची को कोई छोड़कर चला गया है। मासूम तौलियेे में लिपटी काफी देर से रो रही थी। किसी राहगीर ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उसके द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हाईवे के आस-पास काफी देर तक बच्ची के परिजनों को तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस बच्ची को लेकर बाल कल्याण समिति के दफ्तर पहुंची और पूरे मामले के बारे में समिति की अध्यक्ष ममता गुप्ता और सदस्य शुचिता पंवार को बताया। इसके बाद समिति ने बच्ची की पूरी रिपोर्ट तैयार की और मेडिकल कराया। बच्ची फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है। संबंधित थानों में भी समिति ने संपर्क करके बच्ची के बारे में बता दिया गया है। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बच्ची को कौन छोड़कर गया इसके बारे में समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची समिति के पास है।
हाईवे के किनारे बच्ची मिली है। बच्ची अभी बाल कल्याण समिति के पास है और उसका मेडिकल करा दिया गया है। समिति अपने स्तर से पूरी जांच कर रही है। हाईवे किनारे आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। - डॉ. भूपेंद्र सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति।