फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girl bitten by snake, died during treatment

Bulandshahar News: युवती को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में घर में काम कर रही युवती को सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच की लेकिन, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सांप पकड़ने वाले युवक ने घर के अंदर से सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।

नगर के गांव चांदपुर निवासी सतीश सिंह मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो बेटे व एक बेटी थी। 18 वर्षीय बेटी प्रिया नगर के ही एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। बुधवार शाम करीब छह बजे वह पार्लर से अपने घर पहुंची थी। घर पर कुछ काम करने के दौरान कमरे में घूम रहे सांप पर उसका पैर रखा गया। जिसके बाद सांप ने उसे पैर में काट लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन एकत्र हो गए। जब उन्होंने सांप को पकड़ने की कोशिश की तो वह घर में ही इधर-उधर हो गया। परिजन युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां, देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह गांव बहलीमपुरा से सांप पकड़ने वाले युवक को बुलाया गया। जिसने सांप को पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed