फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangster Act imposed on Wasim alias Haseen gang involved in theft

Bulandshahar News: चोरी करने वाले वसीम उर्फ हसीन गैंग पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी। थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय शातिर चोर गिरोह पर कार्रवाई की है। नगर पुलिस ने वसीम उर्फ हसीन गैंग के नौ सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस गिरोह के सदस्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों के बैग, मोबाइल फोन और कीमती सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह गिरोह बुलंदशहर, हापुड़ और आसपास के अन्य जनपदों में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य आपराधिक वारदातों से अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। पुलिस ने गैंग के लीडर वसीम उर्फ हसीन सहित कुल नौ सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस गिरोह में दो महिलाएं, आबिदा और छाया भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गैंग के जिन अन्य सदस्यों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें फैसल, आबिदा और असलम उर्फ पुतर सभी निवासी चौधरीबाड़ा सिकंद्राबाद, आरिफ निवासी कालापीर मोहल्ला सद्दीक कोतवाली सिकंद्राबाद, छाया निवासी गांधी बिहार, हापुड़, संदीप व तुषार शर्मा दोनों निवासी हापुड़ और दीपक निवासी जालंधर, पंजाब शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed