{"_id":"63e28002c3fdb8526528decb","slug":"gangester-bulandshahr-news-gbd25195946-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गैंगस्टर मकसूद की संपत्ति को नीलाम करने की तैयारी में जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गैंगस्टर मकसूद की संपत्ति को नीलाम करने की तैयारी में जिला प्रशासन
विज्ञापन
गैंगस्टर मकसूद की संपत्ति को नीलाम करने की तैयारी में जिला प्रशासन
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरखां निवासी गैंगस्टर मकसूद की कुर्क की गई संपत्ति को अब प्रशासन नीलाम कराने की तैयारी कर रहा है। नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर सरकारी विभाग इस संपत्ति को लेकर जनहित में प्रयोग कर सकते हैं।
गैंगस्टर मकसूद की करीब सवा नौ लाख रुपये की संपत्ति बीते दिनों कुर्क की गई थी। इस कार्रवाई के खिलाफ मकसूद के पिता अब्दुल हक ने कोर्ट की शरण लेते हुए दावा किया था कि कुर्क संपत्ति से मकसूद का ताल्लुक नहीं है। सोमवार को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराया था। अब जिला प्रशासन कुर्क की गई संपत्ति का सार्वजनिक प्रयोग करने की तैयारी कर रहा है। प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम कुर्क मकान की नीलामी कराई जाएगी। नीलामी में यह संपत्ति जिस भी विभाग को जाएगी, उसी विभाग के माध्यम से उसे सार्वजनिक प्रयोग में लाया जाएगा। डीएम के आदेश के बाद अधिकारी नीलामी की तैयारी में जुट गए हैं।
गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क किए जाने को कोर्ट ने सही ठहराया है। आरोपी ने अवैध कमाई से ही संपत्ति तैयार की थी। अब संपत्ति को नीलाम करते हुए सार्वजनिक प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
-सीपी सिंह, डीएम