{"_id":"66ae606980b3432dd608f184","slug":"ganga-water-filled-the-fields-fodder-crisis-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-119751-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेतों में भर गया गंगा का पानी, चारे का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेतों में भर गया गंगा का पानी, चारे का संकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अनूपशहर/अहार/नरौरा। बिजनौर बैराज से पाने छोड़े जाने के कारण जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। खादर क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। अनूपशहर में आरती स्थल और अन्य घाटों को पानी पार कर गया है। अहार में अवंतिका देवी मंदिर और गंगा घाट से भी पानी सटकर बह रहा है। अधिकारियों ने जल्द ही गंगा का जलस्तर घटने की संभावना जताई है।
पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ गया था लेकिन, बीच कम होने लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज से 1.82 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शुक्रवार को गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से शनिवार को खादर क्षेत्र के जंगल से फसलों में भी पानी पहुंच गया है। जिससे किसानों के सामने चारे का संकट गहराने लगा है। किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने की भी चिंता सता रही है। जलस्तर बढ़ने से अनूपशहर के आरती स्थल और घाटों को पानी पार कर गया। किसानों का कहना है कि फसलों में अधिक दिन तक पानी जमा रहने से फसलों के खराब होने की चिंता सता रही है। एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार का कहना है कि गंगा में बढ़े जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों को खादर में न जाने और पशुओं को न ले जाने की भी अपील की गई है। उन्होंने जल्द ही पानी कम होने की भी संभावना जताई है।
मीडियम फ्लड की श्रेणी में है जलस्तर
नरौरा में गंगा नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिन से लगातार वृद्धि होने के साथ जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुंच गया है। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 1,62,668 क्यूसेक पानी की निकासी प्रति सेकेंड की जा रही है। बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शनिवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 1,62,668 क्यूसेक पानी की निकासी गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में कई जा रही है। शुक्रवार को बैराज से 1,28,716 क्यूसेक व बृहस्पतिवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 86,603 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सिंचाई विभाग हेडवर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि जलस्तर में बढोत्तरी जारी है। बैराज पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात हैं। बढ़ते जल स्तर की सूचना गंगा नदी से सटे जनपदों एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष को प्रेषित की जा रही है।