फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga started offloading in Ramghat

रामघाट में कटान करने लगी गंगा

Sun, 17 Jul 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 17 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ganga started offloading in Ramghat
खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : ब्यूरो

बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों मे नरौरा के गंगा बैराज पर गंगा नदी के जलस्तर में 22 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे छोटी काशी अनूपशहर में आरती स्थल तक पानी पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर रामघाट इलाके में तटीय क्षेत्र में कटान होने लगा है।

विज्ञापन


इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।  नरौरा बैराज के तारबाबू देवेश कुमार ने बताया कि नरौरा गंगा बैराज पर पानी के खतरे का निशान 178.675 मीटर पर है। शनिवार को गंगा नदी का वाटर लेवल 177.89 मीटर था जो कि रविवार शाम 178.11 मीटर तक पहुंच गया ।
विज्ञापन


गंगा नदी में उफान के साथ रामघाट में गंगा नदी के गंगा के समीप बने गंगा द्वार के निकट बह रही है। रामघाट में गंगा किनारे बने कच्चे शमशान घाट पर गंगा नदी के कटान के कारण शव दाह संस्कार दूसरे   स्थान पर हो रहा है। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि समिति गंगा नदी के कटान की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सांय गंगा बैराज की अप स्ट्रीम में पानी की कुल आवक  एक लाख 23 हजार 36 क्यूसेक प्रति  सेकंड़ हो रही है। जबकि शनिवार  की सांय को 75 हजार 693 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की दर से बैराज पर पानी पहुंच रहा था।

बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में एक लाख 12 हजार 955 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7503 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। और पीएलजीसी नहर में 2570 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है।


हरिद्वार बैराज से गंगा नदी में रविवार को एक लाख 72 हजार 522 क्यूसेक तथा बिजनौर से एक लाख 36 हजार 574 क्यूेसक पानी गंगा में छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि होना तय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed