फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr: Gang rape of pregnant wife in front of husband at gunpoint a UP Police constable among the accused

बुलंदशहर: तमंचे की नोक पर पति के सामने गर्भवती दिव्यांग पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में एक यूपी पुलिस का सिपाही 

Sun, 18 Jul 2021 11:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 18 Jul 2021 11:19 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह और उसके पति दोनों दिव्यांग हैं। गत 16 जुलाई की रात में करीब 12 बजे पड़ोस में रहने पांच लोग छत के रास्ते उनके घर में घुस आए।

विज्ञापन
Bulandshahr: Gang rape of pregnant wife in front of husband at gunpoint a UP Police constable among the accused
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने घर में घुसकर दिव्यांग पति को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसकी दिव्यांग पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भविष्य में शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह और उसके पति दोनों दिव्यांग हैं। गत 16 जुलाई की रात में करीब 12 बजे पड़ोस में रहने पांच लोग छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथ ही कपनटी पर तमंचा तानते हुए उसके पति को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। अपने साथ हुई दरिंदगी के कारण उसकी हालत खराब है। उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी के साथ ही तीन दिन में गांव छोड़कर चले जाने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

पुलिस पर धमकाने का लगाया आरोप
पीड़ित पक्ष ने तहरीर के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। बताया कि थाने में तैनात एक एसआई ने उन पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया, उन्हें डराया और धमकाया भी गया है।

परिवार के साथ आत्महत्या करने की दी चेतावनी
दुष्कर्म पीड़ित महिला के पति ने कहा कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से वह आहत है। यदि पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह अपनी तीन साल की बच्ची, पत्नी उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ आत्महत्या कर लेगा। बताया गया कि दुष्कर्म के आरोपियों में एक युवक यूपी पुलिस में सिपाही है। जिसके चलते पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।


प्रारंभिक जांच में मामला पट्टे की जमीन को लेकर आपसी विवाद का भी सामने आ रहा है। आरोप लगाने वाले और आरोपी एक ही परिवार के हैं। पूर्व में आरोप लगा रही महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट की तहरीर दी थी, जो झूठी पाई गई। आरोपी पक्ष की महिलाएं भी दुष्कर्म का आरोप लगा रही हैं। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - नम्रता श्रीवास्तव, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed