फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gang rape

पहले प्यार, फिर सौदा और अंत में किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Gang rape
पहले प्यार फिर सौदा और अंत में किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र से बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने अलीगढ़ से बरामद कर लिया है। पीड़िता को उसके प्रेमी ने प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण किया और फिर अलीगढ़ में एक युवक को बेच दिया। आरोपी खरीदार युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच कर किशोरी को बरामद कर लिया है। साथ ही उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही न्यायालय में भी उसके बयान दर्ज करा दिए जाएंगे।
किशोरी गत दो सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामला भी दर्ज करा दिया था। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि नगर निवासी अबुल नाम के युवक ने उनकी पुत्री का अपहरण किया है। जिसके बाद पुलिस ने अबुल को उठाया और उसकी निशानदेही पर किशोरी को अलीगढ़ से बरामद कर लिया। साथ ही किशोरी के साथ मिले चार युवकों को भी हिरासत में लिया। रविवार को पुलिस ने किशोरी के धारा 161 के तहत बयान दर्ज किए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों अबुुल ने उसे प्रेमजाल में फंसाया था। आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसे अलीगढ़ निवासी युवक खुर्रम को बेच दिया था। इसके बाद आरोपी खुर्रम ने जहानाबाद के एक स्थान पर उसे रखा। यहां पर खुर्रम और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस अब जल्द ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराने जा रही है। साथ ही बयानों के आधार पर मामले में सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी के धारा 161 के तहत बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान बेहद गोपनीय होते हैं। इसलिए सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। सोमवार को धारा 164 के तहत अदालत में बयान होंगे। इसके बाद मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश त्रिपाठी, नगर कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed