फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganesh Utsav: Mahima Saini topped in painting competition

गणेश उत्सव : चित्रकला प्रतियोगिता में महिमा सैनी रहीं अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav: Mahima Saini topped in painting competition
नगर के देवीपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान गणेश की चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभा
बुलंदशहर/स्याना। जिले में गणेश उत्सव की धूम है। रविवार को नगर से लेकर देहात तक जगह-जगह गणेश की पूजा-अर्चना और भजन संध्या हुई। गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। श्री गणेश महोत्सव कमेटी की ओर से देवीपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान गणेश की चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रतिभागी महिमा सैनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कमेटी के प्रवक्ता आर्यन बाल्मीकि ने बताया कि इस चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें मनीष चौधरी और वंश ने दूसरा और रिद्धिम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यश माहुर और देव सैनी ने विशिष्ट सराहनीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कमेटी के संरक्षक विजय सैनी, श्याम प्रजापति, किशोर माहुर, विवेक कुमार सैनी बाबा, कार्तिक माहुर, पीयूष गोस्वामी, शिवा तोमर, प्रशांत सैनी, कुलदीप प्रजापति, आकाश अग्रवाल, हेमंत वर्मा और अरुण राजपूत समेत अन्य शामिल रहे। दूसरी ओर स्याना में शनिवार की देर शाम नगर के चन्नी वाला मंदिर में गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित हुई। नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह व संत स्वरूपानंद गुजराती बाबा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणेश प्रतिमा विराजमान की। भगवान गणेश को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण जडेजा, बिजेंद्र, जौनी व रविंद्र यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed