फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ganesh mahotsav

Bulandshahar News: जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ति दर्शन मात्रे मनकामना पूर्ति...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरौरा। जिलेभर में मंगलवार को विधि विधान के साथ घरों और पंडालों में गणपति को विराजमान किया गया। इन जगहों पर मंगलवार को पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। बुधवार को नगर समेत जिलेभर के मंदिरों में विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना के बाद शृंगार किया गया। साथ ही जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ति दर्शन मात्रे मनकामना पूर्ति... जैसे गीतों से माहौल भक्तिमय हो रहा है। नरौरा में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नगर के होली मोहल्ला में गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। सराफा व्यापारियों ने गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर दूसरे दिन विभिन्न आयोजन किए। मीडिया प्रभारी अनुज जौहरी ने बताया कि इस बार 32वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 19 सितंबर को गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। 28 सितंबर को उनकी प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा। इससे पूर्व 27 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा। नगर के आवास विकास कालोनी निवासी कौशल शर्मा ने बताया कि पिछले कई सालों से गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को घर पर लाकर विधि विधान से रख उनकी पूजा अर्चना की जाती है। सुबह-शाम पूजा-अर्चना के साथ उनको भोग लगाया जाता है। इसके बाद विधि विधान से उनका विसर्जन करते हैं। इस बार भी घर पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसमें कालोनी के लोग भी शामिल होते हैं। वहीं, नगर के अन्य स्थानों पर भी सजाए गए पंडालाें व घरों में लोगों ने गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


महादेव और भगवान गणेश की झांकियों ने मोहा मन
नरौरा क्षेत्र के राजघाट में श्री पातालेश्वर समिति की ओर से गणेश चतुर्थी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला जज एवं समाज सेवी विकास कौशिक ने फीता काटकर किया। पवन शर्मा व कुलदीप शर्मा ने बताया कि राजघाट में सीताराम बाबा आश्रम से मंगलवार देर सायं बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान गणेश, मां काली, राधा कृष्ण, अघोरी व नाग नागिन की झांकियों का ग्राम वासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। ब्रह्मलीन सीताराम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। गांव में भ्रमण के बाद गंगा घाट पहुंचने पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में सूर्यकांत भारद्वाज, सोनू गोयल, राजा वाष्णेय, हितेंद्र सिंह, छोटे लाल शर्मा, दिव्यांक लवानिया व लक्ष्मीनारायण वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed