फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ganesh mahotsav

Bulandshahar News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर। जिले में गणेश उत्सव की धूम है तो गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज है। साथ ही घर से लेकर पंडाल तक गणेश की पूजा-अर्चना जारी है। वहीं, गणेश विसर्जन की तैयारी के बीच श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। अनूपशहर गंगा में श्रद्धा से गणेश विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

19 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव के तहत शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में गणपति पूजन उत्सव की हर तरफ धूम मची है। पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। जैसे-जैसे गणेश प्रतिमा विसर्जन की तिथि नजदीक आ रही है। पूजा अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां पर प्रतिदिन पूजा पंडाल में भगवान गणेश की आरती तथा भजन कीर्तन आदि विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। पूजा पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहां पर श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बनती है। नगर में डीएम रोड, अंसारी रोड, अस्पताल रोड, राधा नगर, कृष्णा नगर, यमुनापुरम और चांदपुर रोड समेत कई स्थानों पर पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

अनूपशहर में सोमवार को परंपरागत रूप से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गणेश चतुर्थी पर मंदिरों, मंडपों व घरों में धार्मिक विधि विधान से स्थापित की गई। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनूपशहर गंगातट के समीप बनाए गए स्थाई कुंड में प्रशासन ने प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई। गंगातट पर भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। गणेश भक्त रंग गुलाल उड़ाते, गणपति बप्पा मोरया तू अगले बरस जल्दी आना के जयघोष के साथ विसर्जन करने पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। बच्चों से लेकर बड़ों तक उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



गणेश विसर्जन से एक दिन पहले निकलेगा ईद मिलादुन नवी का जुलूस

औरंगाबाद। कस्बे में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल फिर से एक बार देखने को मिलेगी। गणेश विसर्जन और ईद मिलादुल नवी का त्योहार एक ही दिन की पड़ने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दिन पहले जुलूस निकालने का फैसला लिया है। जुलूस अब 28 की जगह 27 सितंबर को निकलेगा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली के पुत्र सैयद गोहर अली,अखाड़े के उस्ताद पूर्व सभासद नसीर पहलवान,सभासद भूरा मेवाती, नाजिम अंसारी, फहमीद कुरैशी, लाल अब्बासी, मोहम्मद अली, आसिफ मेंबर, नसीम मेवाती ने बताया कि बारावफात जुलूस एक दिन पहले 27 सितंबर को निकाला जाएगा। 28 को गणेश विसर्जन पर नगर में कई शोभायात्रा निकलेंगी। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है। साथ ही दोनों पर्वों के जुलूस निकालने के मार्ग भी एक ही है। असुविधा से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed