फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   froud

टीईटी का लगाया गलत प्रमाणपत्र, अब चयन होगा निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
froud
टीईटी का लगाया गलत प्रमाणपत्र, अब चयन होगा निरस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती में चयनित एक शिक्षिका ने विभाग को गुमराह करते हुए प्राथमिक स्तर में उच्च प्राथमिक स्तर का प्रमाण पत्र लगा दिया। विभाग ने जब सत्यापन कराया तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया है। शिक्षिका सिकंदराबाद ब्लॉक में तैनात है। बीएसए ने शिक्षिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन शिक्षिका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। विभाग अब शिक्षिका को बर्खास्त करने की कार्रवाई कर रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में गत दिनों शिक्षक भर्ती हुई थी। इसमें जिले को करीब 700 से अधिक शिक्षक मिले थे। विभाग द्वारा शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद उन्हें चयनित किया था। लेकिन एक शिक्षिका ने विभाग को गुमराह करते हुए प्राथमिक स्तर में उच्च प्राथमिक स्तर का यूपी टीईटी का प्रमाणपत्र लगा दिया और नौकरी करने लगी। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद जब विभाग ने शिक्षिका के दस्तावेज देखे तो तत्काल उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन शिक्षिका उचित जवाब नहीं दे सकी। इस पर अब बीएसए द्वारा शिक्षिका के चयन को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया गया कि शिक्षिका ने गलत तरीके से टीईटी का प्रमाणपत्र लगाया है। ऐसे में शिक्षिका के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी विभाग कर सकता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शिक्षक भर्ती में टीईटी या फिर सीटीईटी का अलग-अलग प्रमाण पत्र लगता है। यदि कोई प्राथमिक के लिए आवेदन कर रहा है तो उसे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के लिए कर रहा है तो उसे उच्च प्राथमिक स्तर का प्रमाण पत्र लगाना होता है। उक्त प्रमाण पत्रों को बदलकर अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षिका ने प्राथमिक स्तर में उच्च प्राथमिक का टीईटी प्रमाण पत्र लगाया है। जांच में इसका खुलासा हुआ है। शिक्षिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। अब शिक्षिका का चयन निरस्त किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed