फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   From today a city of tents will be set up in the sands of Ganga

Bulandshahar News: आज से गंगा की रेती में सजेगा तंबुओं का शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
From today a city of tents will be set up in the sands of Ganga
अनूपशहर गंगा मेले में लगा बच्चों का झूला। संवाद
अनूपशहर। कस्बे में 15 दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला का धार्मिक रीति- रिवाजों व मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ मंगलवार सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि विधायक संजय शर्मा रहेंगे। मेला गुलजार होने लगा है। दुकान और झूले समेत अन्य मनोरंजन के साधन लगना शुरू हो गए हैं। संभावना है कि मंगलवार से ही गंगा की रेती में तंबुओं का शहर बनने लगेगा। मेले में चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

कस्बे के घाटों के आसपास, नगर के बाजार और गंगा की रेती में करीब पांच किलोमीटर के दायरे में लगने वाला मेला गुलजार होने लगा है।। जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ सफाई, शौचालय, चिकित्सा, पशुचिकित्सा, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। मेले में दुकानें भी सज गई हैं। मीना बाजार, कपड़े, खाने पीने की वस्तुओं के साथ घरेलू वस्तुओं की भी दुकानें सज गई हैं। इसके अलावा अन्य दुकान भी लग चुकी हैं। इस बार गंगा स्नान दो धाराओं पर होगा। कस्बे के घाटों से बह रही धारा से दूसरी धारा में जाने के लिए अस्थाई पुल बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसके साथ मेले की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। मेले की गतिविधियों पर वॉच टावर, ड्रोन और सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जाएगी। बबस्टर गंज स्थित कांती प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य मेला कंट्रोल रूम व मेला कोतवाली बनाया गया है। इसके साथ ही मस्तराम घाट व गंगा पुल रेती में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। नगर पालिका परिषद कार्यालय में खोया पाया केंद्र बनाया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और पालिका की ईओ गार्गी त्यागी ने बताया कि मेले के उद्घाटन के साथ सभी सुविधाओं को लगभग पूरा कर लिया गया है। मुख्य स्नान 15 नवंबर होगा। जबकि इस बार मेले का उद्घाटन मंगलवार को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बंद रहेंगे विद्यालय

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु के आगमन व भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय ने नगर क्षेत्र के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, वित्तविहीन, निजी व अन्य बोर्डों के स्कूलों के प्रधानाचार्य को अवकाश संबंधी आदेश जारी कर दिया है। अनूपशहर कस्बे के सभी विद्यालयों में 14, 15 और 16 नवंबर को अवकाश रहेगा।


आज रात 12 बजे से 16 नवंबर की सुबह तक डायवर्ट रहेगा रूट

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के उद्घाटन के साथ ही मंगलवार रात 12 बजे से अनूपशहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 16 नवंबर की सुबह तक रूट डायवर्जन रहेगा। इन दिनों अनूपशहर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रूट देखकर निकलना होगा। पुलिस ने चार पहिया और भारी वाहनों को अनूपशहर से पांच किलोमीटर पहले ही रोकने का निर्णय लिया है। वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात की गई है। वहीं, दूसरी ओर वाहन पार्किंग के लिए पांच स्थान चिन्हित कर लिए हैं। इसके अलावा अन्य व्यापक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed