फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud of Rs 5.27 lakh in the name of opening Jan Aushadhi Kendra

Bulandshahar News: जन औषधि केंद्र खोलने के नाम पर 5.27 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जन औषधि केंद्र खोलने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 5.27 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि दो ठगों ने पहले पंजीकरण और फिर अनुबंध व दवाई सप्लाई के नाम पर धनराशि वसूल की। जब वह दिल्ली में दिए गए पते पर पहुंचे तो ठगी की जानकारी हुई। मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

औरंगाबाद के अनामिका शुगर मिल निवासी ओमप्रकाश रस्तोगी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 17 मार्च 2024 को उन्होंने इंटरनेट पर जन औषधि केंद्र के संचालन के लिए सर्च किया था। इसके बाद एक वेबसाइट पर उनके द्वारा मोबाइल नंबर, नाम व ई-मेल आईडी डाली गई। अगले दिन एक फोन कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को अमित कुमार बताते हुए औषधि केंद्र के पंजीकरण के लिए 11,400 रुपये एक बैंक खाते में जमा करा लिए। इसके बाद 30 मार्च को उनसे अनुबंध शुल्क के नाम पर 84,950 रुपये जमा कराए गए। चार अप्रैल को आरोपी ने उन्हें कॉल करके दवाई सप्लाई के नाम पर 2.5 लाख रुपये एक खाते में डलवाए।
विज्ञापन

जबकि एनओसी व अन्य खर्चों के लिए आरोपी द्वारा 1,80,900 रुपये जमा कराए गए। इंश्योरेंस ट्रेड लाइसेंस का औषधि वितरक से कोई संबंध न होने पर उन्हें शक हुआ। जिसके बाद आरोपियों द्वारा दिए गए पते पर वह दिल्ली पहुंचे। वहां पता चला कि न तो कार्यालय में आदित्य शेखावत और न ही अमित कुमार नाम का कोई व्यक्ति काम करता है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है। ठगी कई माह पुरानी है, जिसके चलते खातों को सीज करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed