{"_id":"6839e4bc197e2db325049e65","slug":"fraud-of-rs-47-lakh-by-luring-profits-in-share-trading-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-134807-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 47 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 47 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए लोगों से ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, अब शातिर साइबर ठगों ने खुर्जा के मोहल्ला सराय शेख आलम निवासी अमित कुमार को झांसे में लेकर उनसे 47 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अमित कुमार ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह बेहद मानसिक तनाव की स्थिति में हैं। उन्हें साइबर ठगी का शिकार बनाया गया है। कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया। उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देते हुए निवेश के लिए प्रेरित किया गया। साइबर ठगों ने उनसे अलग-अलग खातों में करीब 47 लाख रुपये जमा करा लिए। उनके द्वारा कई जगह से लोन लेकर, अपने दोस्तों, परिवार वालों और परिचितों से रुपये लेकर जमा कराए गए थे। लेकिन, अब रुपये ठगे जाने के बाद पीड़ित व उनके परिजनों को वह लोग परेशान कर रहे हैं, जिनसे उन्होंने रकम उधार ली थी। आरोप है कि ठगी करने वालों के नाम दौलत जैन, ईश्वर पिल्लई, कविता मेहता, कंगना हो सकते हैं, ये नाम उन्हें उनके खातों के आधार पर जानकारी में आए हैं। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने बताया कि साइबर टीम की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
इस तरह बचें ट्रेडिंग स्कैम से
1. केवल सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) द्वारा रजिस्टर्ड ब्रोकर या प्लेटफार्म का ही उपयोग करें।
2. किसी भी नए या अज्ञात प्लेटफार्म पर रकम लगाने से पहले उसकी गूगल रेटिंग, यूजर रिव्यू और लाइसेंस नंबर की जांच करें।
3. गारंटीड रिटर्न के झांसे में न आएं।
4. संदिग्ध कॉल्स और मैसेज से सावधान रहें।
5. कभी भी ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स शेयर न करें।
6. फर्जी ट्रेडिंग एप और वेबसाइट्स से दूर रहें।