फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four times the compensation distributed to 18 villeges farmers

18 गांवों में किसानों को बंटेगा चार गुना मुआवजा

Tue, 28 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Tue, 28 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four times the compensation distributed to 18 villeges farmers
rupee shimla

एनएच-235 चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण की गई भूमि (कृषि एवं आवासीय) का किसानाें को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। अब तक किसानों को सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाता था। डीएम की सख्ती के बाद संबंधित कर्मचारियों ने चार दिन के भीतर मुआवजे के 37 करोड़ रुपये किसानों में बांट दिए हैं।

विज्ञापन


एनएच-235 का भूड़ चौराहा बुलंदशहर से मेरठ तक चौड़ीकरण होना है। जिले की सीमा में करीब 20 किमी हाइवे चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके लिए क्षेत्र के गांव भमरा, गुलावठी, मिटठेपुर, देवनगर देवली, छपरावत, गिनौरा शेख, कैथाला, काजमपुर देवली, कमालपुर, जैनपुर, हरचना, अलीपुर, आसफाबाद में एनएचएआई ने 66 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन


कृषि और आवासीय समेत तमाम श्रेणियों में अवार्ड भी घोषित किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने मुआवजा वितरण शुरू कर दिया है। किसानों को सर्किल रेट का चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। इसी क्रम में प्रशासन ने चार दिन के भीतर करीब 37 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को बांटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिग्रहण की गई जमीन पर कब्जे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन किसानों को अंतिम भुगतान कर दिया गया उनकी जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है। कार्यदाई संस्था ने जिले की सीमा में चौड़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया है।


एनएच-235 के तहत जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई है उन किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है। मुआवजा वितरण में तेजी आ गई है। अफसर और कर्मचारी गांवों में पहुंचकर किसानों को मुआवजा बांट रहे हैं। - अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed