फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four players of Khurja won medals in state level competition

Bulandshahar News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खुर्जा के चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four players of Khurja won medals in state level competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। लखनऊ में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खुर्जा के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। सोमवार को खुर्जा स्थित एकेडमी पर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। वहीं कोच व साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी।

भूड़ा मंदिर शिव वाटिका स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स एकेडमी के चीफ कोच एवं महासचिव बुलंदशहर जिला वुशू एसोसिएशन अमित शर्मा ने बताया कि लखनऊ के गैलेक्सी ग्राउंड में सात से नौ अप्रैल तक 22वीं राज्य स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के करीब 250 खिलाड़ी प्रतिभाग किया। वहीं खुर्जा स्थित एकेडमी से आठ खिलाड़ी भी प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। जिन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं खिलाड़ियों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। खिलाड़ी अजय यादव, दानवीर चौधरी, रूपल ने रजत पदक और सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सोमवार को एकेडमी पर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान राहुल कुमार, अरुण कुमार, प्रेमकुमार, अखिल, देवेश, विकास, आर्यन, मनीष, रितिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed