फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four arms smugglers arrested, six pistols and stolen bike recovered

Bulandshahar News: चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, छह पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
Four arms smugglers arrested, six pistols and stolen bike recovered
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा ह​थियार तस्करों से बरामद अवैध पिस्टल। स्त्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में दो हरियाणा के एक हाथरस जनपद का और एक अलीगढ़ जनपद का निवासी है।
इनके पास से छह पिस्टल और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपियों का सरगना मध्यप्रदेश निवासी मुख्य आरोपी और उसका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। यही फरार आरोपी पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों को पिस्टल सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस की टीम सोमवार रात को वलीपुरा के पास चेकिंग कर रही थी। तभी अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को चार अवैध पिस्टल और चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के दो अन्य साथियों को ब्लॉक से आगे खंडहर के पास आम के पेड़ के नीचे से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों के पास से भी पुलिस ने दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त चेतन स्वरूप उर्फ सोनू निवासी गांव कपूरा थाना चंदपा जनपद हाथरस, प्रवीण कुमार निवासी गांव नगलादेव थाना गोंडा जनपद अलीगढ़, आसीन निवासी रितौली थाना शिवाजी कॉलोनी जनपद रोहतक हरियाणा और कार्तिक निवासी फौजी काॅलोनी थाना शिवाजी काॅलोनी जनपद रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग गिरोह बनाकर काम करते हैं। इनका एक साथी जो कि फरार है, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह मध्य प्रदेश से पिस्टल लाकर एक दूसरे फरार साथी जो मथुरा-वृंदावन का रहने वाला है को देता था। जो पिस्टलों की सप्लाई करता था। आरोपियों को एक बार में पांच से दस की संख्या में पिस्टल देता है। इन पिस्टल को ये लोग हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ आदि जनपदों में सप्लाई करते हैं।

नगर कोतवाली पुलिस द्वारा हथियार तस्करों से बरामद अवैध पिस्टल। स्त्रोत: पुलिस

नगर कोतवाली पुलिस द्वारा हथियार तस्करों से बरामद अवैध पिस्टल। स्त्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed