फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former MLA Haji Aleem's nephew beaten to death, brother critical

Bulandshahar News: पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की पीटकर हत्या, भाई गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Haji Aleem's nephew beaten to death, brother critical
जिला अस्पताल में हत्या के बाद लोगों से वार्ता करते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह। संवाद
बुलंदशहर। गांव ग्यासपुर के निकट रविवार रात करीब 8:45 बजे जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाग की पैमाइश के दौरान दबंगों ने बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे सूफियान (43) की पीटकर हत्या कर दी। हमले में उनके बड़े भाई अकरम (45) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा के समीप एक बाग की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार को सूफियान और अकरम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में सूफियान और उनके भाई अकरम को गंभीर चोटें आईं। इससे दोनों मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सूफियान को मृत घोषित कर दिया। अकरम की हालत नाजुक बनी हुई है। उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जैसे ही सूफियान की मौत की खबर शहर में फैली, जिला अस्पताल में समर्थकों और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएसपी पहुंचे मौके पर, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्यासपुर, नीमखेड़ा और अस्पताल परिसर में तीन थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है।




पुलिस की कार्रवाई और जांच

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed