फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog at night, rain in the morning, sunshine also came but no relief

Bulandshahar News: रात में कोहरा, सुबह बारिश, धूप भी निकली पर नहीं मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fog at night, rain in the morning, sunshine also came but no relief
खुर्जा में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बीच गुजरते लोग । संवाद
बुलंदशहर। जिले में बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार शाम तक जारी रही। बारिश पांच एमएम दर्ज की गई। ऐसे मौसम के बीच बृहस्पतिवार रात के समय कोहरा भी छाया, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल आई। इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अब फिर से पाला व कोहरे का सामना होगा। मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जता रहे हैं। पिछले काफी दिनों से लगातार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन

कई बार मौसम बदला और बारिश के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इस बीच कोहरा भी छाया और पाला भी पड़ा। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। पिछले दो दिन से घना कोहरा का सामना हुआ तो पाले ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुधवार की शाम एक बार फिर मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश रात से शुरू होकर बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक होती रही। इस बीच हल्का कोहरा भी छाया रहा। इसका असर सुबह 10 बजे तक रहा।
इसके बाद धूप तो निकली, लेकिन बेअसर साबित हुई। हालांकि धूप निकलने पर महिलाएं बच्चों को लेकर घर की छत और लोगों को जगह-जगह बैठे देखा गया। इस बीच चली ठंडी हवा से ठिठुरन बनी रही। शाम होते ही फिर मौसम बदला और कोहरे का असर बढ़ने लगा।
ऐसे मौसम के बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्दता 68 और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। बारिश पांच एमएम दर्ज की गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि ऐसे मौसम से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। इससे अभी किसी फसल को नुकसान नहीं है।

गेहूं की फसल के लिए यह मौसम वरदान साबित हो रहा है। बारिश होने के बाद अब एक बार फिर घने कोहरे का सामना होगा। रात के समय पाला भी पड़ेगा।
22 जनवरी को फिर मौसम में बदलाव के साथ तेज हवा संग बारिश होने की संभावना प्रबल होने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed