{"_id":"5f21b17e8ebc3e9ed3112d60","slug":"flooded-water-in-the-streets-of-farhadpur-fear-of-spreading-disease-bulandshahr-news-gbd2028543197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहादपुर की गलियों में भरा पानी, बीमारी फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरहादपुर की गलियों में भरा पानी, बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखावटी ब्लाक के गांव फरहादपुर के ग्रामीणों का रहना मुहाल हो गया है। गांव की गलियों में करीब छह माह से गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जल भराव के चलते बीमारियां अपने पैर पसार रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान इस मामले में पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं। हालात ये है कि डीएम और सांसद से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ है।
इस समय कोरोना संक्रमण चारो ओर फैला हुआ है। प्रतिदिन जनपद में संक्रमित केस भी लगातार मिल रहे हैं। जिला प्रशासन कोरोना और अन्य बीमारियों से बचने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कह रहा है। लेकिन लखावटी के फरहादपुर गांव का बुरा ही हाल है। गांव की गलियों में पिछले करीब छह माह से गंदा पानी भरा हुआ है। आवाजाही में परेशानी तो हो ही रही है। जल भराव के कारण अब मच्छर भी पनपने लगे है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में भरे गंदे पानी मे बीमारी भी बढ़ने लगी है। वही लोगो का है कि लगातार पानी भरा होने के कारण गली से लगे मकानों में दरार भी आने लगी है। आरोप है कि कई बार प्रधान से शिकायत की है, लेकिन उनका व्यवहार बहुत लापरवाही भरा है। बताया कि डीएम और सांसद से भी शिकायत की है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
गलियों में लगातार जलभराव रहने के कारण हमेशा बदबू उठती रहती है। गलियों से निकलना दुश्वार हो गया है। बीमारी भी फैलने का खतरा बना हुआ है।
पंकज कुमार, ग्रामीण
कोरोना महामारी चल रही है। ऐसे में अगर किसी को इस संक्रमण ने अपनी चपेट में लिया तो कौन जिम्मेदार होगा। कहीं कोई सुनवाई नही है।
देवेंद्र सिंह, ग्रामीण
डीएम और सांसद तक से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कहीं भी समाधान नही हो रहा है। रास्तों से निकलना दूभर हो गया है। मकानों में भी दरार आने लगी है।
उत्तम नेगी, ग्रामीण
करीब छह माह से जलभराव हो रहा है। प्रधान से इस बारे में कई बार कहा है। लेकिन हर बार टालने वाला रवैया होता है। अब तो मच्छर भी पनपने लगे हैं। जिससे बीमारी बनने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
सुनील कुमार, ग्रामीण
जलभराव खत्म कराने का काम कार्य योजना में शामिल है। तालाब छोटा है। जिस कारण समस्या बनी हुई है। बरसात के बाद तालाब खाली कराकर गलियों का जल भराव खत्म करवा दिया जाएगा।
गंगाशरण, प्रधान फरहादपुर