फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Flag hoisting will take place in offices at 8 am and the national anthem will be played

Bulandshahar News: सुबह आठ बजे कार्यालयों में होगा ध्वजारोहण, गूंजेगा राष्ट्रगान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting will take place in offices at 8 am and the national anthem will be played
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजा कालाआम चौराहा। संवाद
बुलंदशहर। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को सुबह से ही आजादी के जश्न के लिए जिले के विभिन्न कार्यालय, स्कूल-कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलक्ट्रेट में डीएम श्रुति व पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और अन्य विभागों में संबंधित विभागाध्यक्ष सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से जिले में कार्यक्रमों की शुरुआत होगी और शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य गोष्ठी समेत अन्य प्रकार से आजादी का जश्न मनाया जाएगा। सुबह छह बजे नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी, इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चे प्रतिभाग करेंगे। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम श्रुति व अन्य विभागों का कार्यालयों में संबंधित विभागों के अध्यक्ष सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसी दौरान पर्यावरण परिवार कल्याण राष्ट्रीय बचत, साक्षरता अभियान समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आजादी की पूर्व संध्या पर जिले के सभी चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों पर भी सजावट की गई है।
विज्ञापन




यह होंगे कार्यक्रम
- सुबह छह बजे नगर में प्रभात फेरी
- सुबह साढ़े छह बजे टांडा स्टेडियम के पास दौड़ का आयोजन
- सुबह आठ बजे सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण
- सुबह नौ बजे शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं
- सुबह 10 बजे पुरानी तहसील के सामने शहीद पार्क पर ध्वजारोहण
- सुबह 10.30 बजे मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान
- दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल, कुष्ठ आश्रम, जिला कारागार व वृद्धाश्रम में फल वितरण
- दोपहर 12 से दो बजे तक जिला पंचायत सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सैनिकों की विचार गोष्ठी
- शाम पांच बजे जिला पंचायत सभागार में देश भक्ति पर कवि सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed