{"_id":"69bc2b6255d6a571f2009ca8","slug":"five-trains-including-khurja-shakur-basti-will-not-go-to-delhi-on-march-29-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-150510-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 29 मार्च को खुर्जा-शकूरबस्ती समेत पांच ट्रेन नहीं जाएंगी दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 29 मार्च को खुर्जा-शकूरबस्ती समेत पांच ट्रेन नहीं जाएंगी दिल्ली
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते ट्रेनों को निरस्त व मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। खुर्जा-शकूरबस्ती समेत पांच ट्रेन दिल्ली की जगह गाजियाबाद तक संचालित होंगी। ऐसे में यात्रियों को 29 मार्च को दिल्ली तक की यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली, गाड़ी संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर ट्रेन 29 मार्च को गाज़ियाबाद तक चलेगी और दिल्ली-गाज़ियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली, गाड़ी संख्या 64111 खुर्जा-शकूरबस्ती 29 मार्च को गाज़ियाबाद तक चलेगी और दिल्ली-गाज़ियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। जबकि, गाड़ी संख्या 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 28 मार्च को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस दौरान गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली, नरेला, सोनीपत, गनौर, समलखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मरकंडा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। 29 मार्च तक उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक का कार्य होगा। कार्य के चलते ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त एवं मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। खुर्जा जंक्शन पर इन सभी ट्रेनों का ठहराव है। ऐसे में यात्री अभी से इन तारीख पर जा रहे है तो ध्यान से निकलें।