{"_id":"66ae613f3e331a1e3404c4ec","slug":"five-thousand-people-of-sdm-colony-will-get-uninterrupted-water-supply-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-119733-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एसडीएम कॉलोनी के पांच हजार लोगों को मिलेगी निर्बाध जल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एसडीएम कॉलोनी के पांच हजार लोगों को मिलेगी निर्बाध जल आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। एसडीएम कॉलोनी के पांच हजार लोगों को निर्बाध जल आपूर्ति देने के लिए नगर पालिका एसडीएम कॉलोनी में 40 लाख की लागत से नलकूप लगवाएगी। पालिका ने एसडीएम को पत्र लिखकर एसडीएम कॉलोनी में जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा तीन करोड़ की लागत से गुलावठी रोड पर ओवरहेड टैंक का निर्माण और नगर की एसडीएम कॉलोनी के पांच हजार, टीचर्स कॉलोनी समेत आठ कॉलोनियों में पाइप लाइन डालकर दस हजार घरों व कुल 50 हजार लोगों तक पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। ओवरहेड टैंक के लिए गुलावठी रोड पर भूमि को चिन्हित कर लिया गया। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि गुलावठी रोड से एसडीएम कॉलोनी की दूरी अधिक होने के कारण पानी के प्रेशर को बनाए रखने और लोगों तक निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए कॉलोनी में 15वें वित्त आयोग से 40 लाख की लागत से 35 एचपी का नलकूप लगाया जाएगा। एसडीएम को पत्र लिखकर तहसील के आसपास नलकूप लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।