फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five rebels including Rinku, Vivek expelled from BJP

Bulandshahar News: रिंकू, विवेक समेत पांच बागी भाजपा से निष्काषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Five rebels including Rinku, Vivek expelled from BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाजपा से टिकट न मिलने के चलते नाराज दावेदारों द्वारा निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने और अन्य दलों के प्रत्याशियों का समर्थन करने के मामले में भाजपा हाईकमान ने कार्रवाई की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने आदेश जारी कर जिला कमेटी को निर्देशित किया है। नरौरा नगर पंचायत से निर्वतमान अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ ने टिकट न मिलने पर अपनी पत्नी डिंपल शर्मा को निर्दलीय मैदान में उतार दिया। जबकि पहासू नगर पंचायत से टिकट न मिलने पर रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रिंकू शर्मा, पहासू से आकाश गर्ग और पूर्व मंडल अध्यक्ष गीता देवी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्काषित किया है।

औरंगाबाद नगर पंचायत सीट पर अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी दावेदारी कर रहे थे। टिकट न मिलने के चलते वह बागी हुए और अपनी मां मिथलेश देवी को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करा दिया। बताया जा रहा है कि अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई, बुलंदशहर, स्याना समेत अन्य सीटों पर भी टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता भितरघात करते हुए अन्य दलों के प्रत्याशियों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने राजकुमार लोधी, विवेक वशिष्ठ, रिंकू शर्मा, गीता देवी और आकाश गर्ग को पार्टी से निष्काषित किया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed