फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five gram panchayats will be selected in the award scheme

Bulandshahar News: पुरस्कार योजना में पांच ग्राम पंचायतों का होगा चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन होगा। पेय जल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सुशासन व जनसुविधा जैसे नौ मानकों पर खरा उतरने पर वाली पंचायतों को ही पुरस्कार दिया जाएगा। पहला स्थान पाने वाले गांव को 11 लाख रुपये की धनराशि गांव के विकास के लिए मिलेगी। इसके लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना, उत्कृष्ट कार्य करने के प्रति स्पर्धा जगाना और पुरस्कृत पंचायतों के कार्यों को आदर्श मानकर अन्य ग्राम पंचायतों को उसी के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा लेना है। इसी के तहत जिले के 946 ग्राम पंचायतों में से पांच ग्राम पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए किया जाना है। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों को पुरस्कार पाने का अवसर मिला है। एक जून से वेबसाइट पर आवेदन शुरू होने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed