{"_id":"65b29cc73ca2669da908aba8","slug":"first-drank-alcohol-together-and-then-stole-the-bike-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-110622-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहले साथ में पी शराब फिर चोरी की बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहले साथ में पी शराब फिर चोरी की बाइक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र में शराब ठेके पर साथ शराब पीने वाले साथियों ने ही युवक की बाइक चोरी कर ली। पीड़ित युवक ने जब पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक उनके पास नहीं होने की बात कही। बीते दिनों आरोपियों को खुर्जा पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद युवक को जानकारी हुई कि उसके साथियों ने ही बाइक को चोरी किया था। युवक ने आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सारंगपुर निवासी योगेंद्र कुमार ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 12 जनवरी को उसके फाेन पर उसके साथी सुधीर निवासी गांव सौंदा भीमनगर का फोन आया था। आरोपी सुधीर मोटरसाइकिल का मिस्त्री है। आरोपी के बुलाने पर पीड़ित देहात कोतवाली क्षेत्र में ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र स्थित ठेके पर पहुंच गया। जिसके बाद वह सुधीर के साथ अंदर बैठकर बातचीत करने लगा। शाम करीब साढ़े छह बजे जब पीड़ित ठेके के बाहर आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित युवक ने सुधीर से पूछा तो उसने बाइक की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। बीते दिनों आरोपी सुधीर व उसके एक साथी को खुर्जा नगर पुलिस ने एक बाइक के साथ चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। आरोपियों के पास से बरामद बाइक योगेंद्र की निकली। सूचना पर पहुंचे योगेंद्र ने अपनी बाइक की पहचान की। योगेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।