{"_id":"60f4699d8ebc3e6d926f5e0f","slug":"fire-station-bulandshahr-news-gbd2225048104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे तीन अग्निशमन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे तीन अग्निशमन केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे तीन अग्निशमन केंद्र
बुलंदशहर/ बीबीनगर। आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पाने के लिए जिले में तीन अग्निशमन केंद्र और बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। करीब 32 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे केंद्रों को मार्च 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इनका निर्माण आरईएस करा रही है।
गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर फसल में आग लगने, शॉर्ट सर्किट के कारण दुकानों, घरों में आग लगने की घटनाएं घटित होती हैं। अभी तक जिले में चार अग्निशमन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। करीब दो वर्ष पहले सरकार ने तीन और तहसीलों में अग्निशमन केंद्र बनाने की घोषणा की थी। हालांकि कोविड महामारी के कारण केंद्रों का निर्माण शुरू नहीं हो सका था। जिसके चलते करीब छह माह पूर्व तीनों का निर्माण शुरू करने के लिए औपचारिकता पूरी की थी। अब बीबीनगर, शिकारपुर और अनूपशहर क्षेत्र में अग्निशमन केंद्रों का निर्माण शुरू किया गया है। डीएम ने तीनों केंद्रों के निर्माण की स्थिति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि जिले की स्याना, शिकारपुर और अनूपशहर तहसील में अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए लोगों को घंटों का इंतजार करना पड़ा था। जिसके चलते घटनाओं में लोगों को बड़े पैमाने पर नुकसान झेलना पड़ता था।
बीबीनगर, शिकारपुर और अनूपशहर में हो रहा है निर्माण
स्याना तहसील के बीबीनगर क्षेत्र में 10.14 करोड़, शिकारपुर में तहसील के पीछे 10.83 करोड़ और अनूपशहर में गांव गोवर्धनपुर के समीप करीब 10.95 करोड़ की लागत से अग्निशमन केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। बताते चलें कि फिलहाल बुलंदशहर के मोतीबाग, सिकंदराबाद, खुर्जा और डिबाई में ही अग्निशमन केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन
गाड़ियों के साथ बाइकर्स भी किए जाएंगे तैनात
आग बुझाने के लिए न केवल बड़ी गाड़ियों को केंद्र पर तैनात किया जाएगा, बल्कि छोटी गलियों और कम चौड़े रास्तों को देखते हुए छोटी गाड़ियां और बाइकर्स भी तैनात किए जाएंगे। जिससे किसी भी स्थान पर लगी आग को बुझाने में अधिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
सरकार के आदेश पर तीनों अग्निशमन केंद्रों का कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। -- रवींद्र कुमार, एडीएम, प्रशासन