{"_id":"5f0dee0f8ebc3e63bf1e0b4d","slug":"fir-will-be-filed-for-violation-of-containment-zone-bulandshahr-news-gbd201986411","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेन्मेंट जोन का उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेन्मेंट जोन का उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर
बुलंदशहर। डीएम रविन्द्र कुमार ने कंटेनमेंट जोन में शामिल तहसील सदर के गांव मांगलौर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की। साथ ही अधिकारियों से कहा कि जो लोग कंटेनमेंट जोन के नियमों का उल्लंघन करें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही कंटेनमेंट जोन से लोगों के बाहर जाने पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर लेखपाल, आशा, एएनएम, ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।
वर्तमान में इस गांव के सात कोरोना पॉजीटिव लोगों का उपचार चल रहा है। डीएम ने संक्रमण की रोकथाम के लोगों से घरों में रहने की अपील की। नियमों का कड़ाई से पालन कराएं, इसके लिए एनाउंसमेंट कराया जाए। यदि इसके बाद भी लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं तो दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाए। निरीक्षण के समय संज्ञान में लाया गया कि कुछ लोग कंटेनमेंट जोन से बाहर आते-जाते रहे हैं, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट कराये जाने के निर्देश दिए। कंटेनमेंट जोन से बाहर जाने वाले लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न किए जाने तथा इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को न दिए जाने पर लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम निगरानी समिति द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं किए जाने पर नाराजगी जतायी। निरीक्षण के समय सीओ गोपाल सिंह उपस्थित रहे।