फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR will be file against 15 teachers

बर्खास्त हो चुके 15 शिक्षकों पर होगी एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
FIR will be file against 15 teachers
बर्खास्त हो चुके 15 शिक्षकों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलों से गत दिनों बर्खास्त हो चुके 15 शिक्षकों पर अब एफआईआर करवाने की तैयारी है। इन सभी शिक्षकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से बीएड की डिग्री से नौकरी पाई थी। बीएसए के अनुसार जल्द ही इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में आए दिन फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज से नौकरी पाने वाले शिक्षकों का खुलासा होता रहता है। गत कई माह पहले शासन के आदेश पर डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से वर्ष 2004-05 में बीएड की डिग्री पाकर नौकरी करने वाले शिक्षकों की तलाश के आदेश मिले थे। जांच करने पर जनपद में ऐसे 16 शिक्षक पाए गए थे। इनमें से एक शिक्षक का अलीगढ़ पहले ही तबादला हो गया था। ऐसे में जनपद में 15 शिक्षक चिह्नित किए गए और इसकी पूरी जानकारी शासन और विभाग को भेज दी गई थी। इसके बाद शासन के आदेश पर इन सभी को गत दिनों बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के भी आदेश दिए गए थे। अफसरों ने बताया कि अब बर्खास्त हो चुके 15 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर इसकी सूचना शासन और विभाग को दे दी जाएगी। इन शिक्षकों से प्राप्त किए गए वेतन की रिकवरी के भी आदेश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

28 और शिक्षकों पर गिर सकती है गाज
गत दिनों जनपद में संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी बनारस से जारी शैक्षणिक दस्तावेज पर नौकरी करने वाले 28 और शिक्षकों को चिह्नित किया गया था। ऐसे शिक्षक जनपद में ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी चिह्नित किए गए थे। इन शिक्षकों के वर्ष 2004 से 2014 तक के शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी बताए जा रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की जांच के लिए शासन ने एसआईटी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन शिक्षकों की पूरी जानकारी विभागीय अधिकारियों ने शासन को भेज दी थी। बताया गया कि अब ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो गई और जनपद में मिले इन शिक्षकों पर जल्द ही गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दिनों डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से बीएड की डिग्री पर नौकरी करने पर बर्खास्त किए गए 15 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है। वहीं, दूसरी ओर संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी बनारस से जारी शैक्षणिक कागजात पर नौकरी करने वाले जनपद में गत दिनों चिह्नित किए गए 28 शिक्षकों पर भी जल्द गाज गिर सकती है।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed