{"_id":"615ddbca8ebc3e05e76669c8","slug":"fir-on-guddu-pandit-bulandshahr-news-gbd227245178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक गुड्डू पंडित व मुकेश शर्मा पर एक और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित व मुकेश शर्मा पर एक और एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित व मुकेश शर्मा पर एक और एफआईआर
बुलंदशहर। बिना अनुमति गांव में कार्यक्रम का आयोजन करने पर सपा के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित व उनके भाई पूर्व विधायक मुकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक बंधुओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।
नई मंडी चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव जमुनाठेर में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित व उनके भाई पूर्व विधायक मुकेश शर्मा एवं ग्राम प्रधान बनवारीलाल शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोगों को एकत्रित किया गया और कोविड गाइड लाइन का भी पालन नहीं किया गया, जिसके चलते कोरोना महामारी फैलने का खतरा बन गया। शिकायत के आधार पर देहात कोतवाली में महामारी अधिनियम के तहत पूर्व विधायक भाइयों, ग्राम प्रधान को नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और मुकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्य कर रही है। सत्ताधारी दल के नेता कार्यक्रम करें तो ठीक और विपक्ष का कोई दल कार्यक्रम करे तो कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन हो जाता है।
तीन युवकों ने दर्ज कराई थी एनसीआर
गत रविवार को आयोजित हुए ब्राह्मण सम्मेलन के बाद गांव औरंगपुर मीरपुर निवासी मोहन कुमार, सोनू एवं जबर सिंह ने कोतवाली देहात में एनसीआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्हाेंने पूर्व विधायक भाईयों और उनके सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। मामले में तीनों ने देहात कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बंधुओं पर फिलहाल बिना अनुमति कार्यक्रम करने और कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी