फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fill Form 6 to become a new voter: SDM

नए मतदाता बनने के लिए भरे फार्म छह: एसडीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Fill Form 6 to become a new voter: SDM
सिकंदराबाद। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को एसआईआर की प्रगति के बारे में से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनने के लिए फार्म छह भरकर बीएलओ के पास जमा कराए। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में जनप्रतिनिधियों से सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन


एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि विधानसभा में चार लाख दो हजार मतदाता हैं। पुनरीक्षण के दौरान 3,37,238 लाख मतदाताओं के गणना पत्र भरे गए। 65,231 हजार मतदाता अनकलेक्टेबल 34,210 हजार मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में हैं। नए मतदाता बनने के लिए फार्म छह भरकर बीएलओ को जमा करा सकते हैं। फार्म छह सभी बीएलओ के पास उपलब्ध हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बूथ वार मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, मतदाता सूची को त्रुटिविहीन बनाने, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग भी मांगा। सांसद प्रतिनिधि सुरेशचंद शर्मा, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पिंकी बोहरा, अरविंद दीक्षित समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed