{"_id":"578bc3e04f1c1b9432c4b797","slug":"fever-spread-across-150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोला में फैला बुखार पीड़ित 150 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोला में फैला बुखार पीड़ित 150 के पार
अमर उजाला ब्यूरो/चोला
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक क्षेत्र के गांव बुखार की चपेट में आते जा रहे हैं। जानलेवा बुखार से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों को न उपचार मिल पा रहा है, न कोई आस। पूरे गांव में हर घर से कोई न कोई बीमार है, लेकिन अफसर अभी तक गांव की दूरी नहीं नाप सके हैं।
विज्ञापन
चोला क्षेत्र में इन दिनों बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। गांव नगला गोविंदपुर, सूबरा, वैर, कमालपुर, चोला के बाद अब जानलेवा बुखार ने नगलाबंशी को अपनी चपेट में ले लिया है। नगलाबंशी के हर घर में बीमारों की लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
पूरे गांव के हर घर में बीमारी पहुंच चुकी है। गांव में करीब 150 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में है, जबकि दर्जनभर ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र में बुखार से हुई तीन मौतों के बावजूद अभी कोई स्वास्थ्य अफसर या टीम नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन