{"_id":"6303acfe55f67051452b4b05","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd2433543160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगे वायरल बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगे वायरल बुखार के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ने लगे वायरल बुखार के मरीज
बुलंदशहर। वायरल बुखार को प्रकोप जिले में अब बढ़ने लगा है। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड और मेडिकल वार्ड के बेड फुल हो गए हैं। बेड फुल होने पर मरीजों को अब अन्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। सोमवार को अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में रिकार्ड 1836 मरीज प्राथमिक उपचार कराने पहुंचे।
जिला अस्पताल में 177 बेड की क्षमता है। इनमें करीब 50 बेड कोविड में गए हुए हैं। शेष बेड अलग-अलग वार्ड में हैं। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जटिया चिकित्सालय खुर्जा और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में चिकित्सक और सुविधाएं न मिलने पर मौसमी बीमारी समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज उपचार की आस में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
ओपीडी में पहुंचे 1836 मरीज
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने के लिए सुबह से मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। दोपहर दो बजे तक 1836 मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपना प्राथमिक उपचार कराया। जो अब तक की सर्वाधिक संख्या रही। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी के बाद बारिश होने से संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। लोगों से अपील है कि अपने पास जलभराव न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुजुर्ग या किसी अन्य के बीमार होने पर उनके आसपास बच्चों को न जानें दें।
विज्ञापन
वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर समुचित इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में 177 बेड की क्षमता है, इसमें 80 फीसदी बेड फुल हो चुके हैं। सोमवार को ओपीडी में 1836 मरीज पहुंचे। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर मरीज आने पर उसे भर्ती किया गया।
- डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल