{"_id":"6414b4c32f58b6d19d00d894","slug":"festival-decorated-with-kathak-and-folk-songs-bulandshahr-news-c-30-1-53629-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कथक और लोकगीतों से सजी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कथक और लोकगीतों से सजी महफिल
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी मैदान स्थित ओपन स्टेज पर बृहस्पतिवार रात कथक-ए-अवध व अवधी-ब्रज लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान अंजली खन्ना ने लोकगीत पर प्रस्तुति दी और देविका देवेंद्र एस मंगला मुखी ने कथक पर प्रस्तुति दी। हालांकि कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की संख्या काफी कम रही। इससे कलाकारों ने निराशा जाहिर की।
जिला प्रदर्शनी मैदान स्थित ओपन स्टेज पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश, प्रदर्शनी समिति के सदस्य मुकुल शर्मा और चंद्रभूषण मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद लोक गायिका अंजली खन्ना ने अवधी-ब्रज लोकगीत पर प्रस्तुति दी। दर्शकों की संख्या कम रहने से कार्यक्रम जल्द संपन्न हो गया। इसके करीब एक घंटे बाद कथक-ए-अवध कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान भारत की पहली ट्रांसजेंडर कथक नृत्यांगना, राष्ट्रीय मीरा सम्मान से सम्मानित प्रमुख सदस्य एवं सलाहकार उप्र ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड, उप्र सरकार की कलाकार देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी ने कथक-ए-अवध पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम से पूर्व अपने सफर के बारे में दर्शकों को अवगत कराया। इसके बाद गणेश वंदना से शुरुआत की और कथक घराने के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।
-- --
कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने से कलाकार ने जाहिर की निराशा
कथक-ए-अवध पर प्रस्तुति देने के दौरान बिजली गुल हो गई, साउंड जारी रहने पर कलाकार ने प्रदर्शनी समिति पर बिजली गुल करने का आरोप लगाया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट द्वारा बिजली कर्मचारी को बुलाकर बिजली को सुचारू करवाया। लेकिन कलाकार कार्यक्रम समाप्त कर बिना प्रशस्ति पत्र लिए चली गई। प्रदर्शनी समिति के सदस्यों ने बताया कि लाइन में फाल्ट आ जाने से समस्या बनी, जिसे सही कर दिया गया।