फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Feeling of safety on the road will

सड़क पर सुरक्षा का होगा अहसास

Sat, 24 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Feeling of safety on the road will
अन्य - फोटो : अमर उजाला
बीत रहा साल अपराध की घटनाओं ने सबका दिल दहला दिया। हाईवे पर परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से हुई हैवानियत हो या फिर साल बीतते-बीतते दो व्यापारी नेताओं की हत्या... सड़क पर सुरक्षा का सवाल बड़ा होता गया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने खुद को तकनीकी तौर पर खुद को मजबूत बनाते हुए ऐसी कवायद में जुट गई जिससे आने वाले साल में लोग सड़कों पर निकलते वक्त खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन

गुजरे साल से सबक लेकर पुलिस उठाएगी प्रभावी कदम
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस खासकर अलर्ट हैं। जिले में क्राइम कंट्रोल हो रहा है। ड्रायल 100 योजना के तहत तत्काल पुलिस क्राइम स्थल तक पहुंचेगी। जिले में पुलिस फोर्स भी बढ़ाया जाएगा। - सोनिया सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में क्राइम काफी है। हाईवे कांड ने तो महिलाओं में दहशत पैदा कर दी थी। उम्मीद है कि पुलिस और प्रशासन नए साल में लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। - डॉ. हितेश कौशिक


डायल-100 : 20 मिनट में  पहुंचने लगी पुलिस

लगातार बढ़ रहे अपराधों से निपटने के लिए पुलिस भी हाईटेक हो रही है। वर्ष 2016 में प्रदेश की जनता को डायल-100 की सौगात मिली। अब एंबुलेंस के 108 नंबर की तर्ज पर 100 नंबर भी लखनऊ से कंट्रोल हो गया। इसके तहत जनपद पुलिस को 54 गाड़ियां मिली हैं। अब 100 नंबर डायल होने के बाद 20 मिनट में ही पुलिस पीड़ित तक पहुंच जाएगी।
हाईवे पेट्रोलिंग के लिए निकल रहे अफसर

नेशनल हाईवे-91 पर मां-बेटी से हुई गैंगरेप की वादात के बाद नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे की सुरक्षा बढ़ गई है। वारदात के बाद डीजीपी ने अफसरों को रात में हाईवे पर चेकिंग करने और पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए थे। तब से अफसर रात में हाईवे पर हो रही पेट्रोलिंग की चेकिंग करते हैं।

ऑनलाइन एफआईआर से मिली राहत
थाने जाकर एफआईआर कराने के लिए चक्कर काटने से जनता को वर्ष 2016 में निजात मिली। संगीन मामलों को छोड़कर लोग थानों में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। अब तक जिले में करीब आठ लोग ऑनलाइन एफआईआर करा चुके हैं। सबसे पहले एफआईआर एक अधिवक्ता ने नगर कोतवाली में कराई थी।

1090 से मिला सहारा
सूबे की सरकार ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर काबू पाने के लिए महिला हेल्प लाइन 1090 की शुरुआत की। यानी महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचार और अपराध संबंधी जानकारी 1090 पर दे सकती हैं।

अपराधों का बढ़ा ग्राफ

इस साल 30 नवंबर तक  महिलाओं के प्रति अपराध के  तीन सौ से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2015 में महिला संबंधी अपराध की संख्या 276 थी। इससे पहले वर्ष 2014 में महिला संबंधी अपराध की संख्या 261 थी। इनमें बलात्कार, छेड़छाड़ के मामले शामिल हैं।
पुलिसकर्मी बढ़ें तो दिखाई दें सड़कों पर

जिले में पुलिसबल की कमी है। आलम यह है कि जिले में हर दस हजार की आबादी पर एक पुलिसकर्मी है। इस लिहाज से माहौल सुरक्षित बनाने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत शहर ही नहीं देहात क्षेत्रों में भी शिद्दत से महसूस की जा रही है। साथ ही विवेचना अधिकारियों की संख्या भी बढ़ाने की जरूरत है।

साइबर क्राइम के लिए एक्सपर्ट जरूरी

इस साल साइबर क्राइम की संख्या में आई बढ़ोत्तरी के चलते जिले में साइबर सेल और भी हाईटेक किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। बैंक खातों से रुपये उड़ाए जाने के साथ-साथ फेसबुक और ईमेल से ठगी के मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए एक्सपर्ट बहुत कम हैं। इससे इनकी तफ्तीश ही नहीं खुलासे में भी दिक्कत आ रही है।
जरूरत महिला हवालात बढ़ाने की

हालांकि महिलाओं से जुड़े अपराधों को देखते हुए मुख्यालय स्तर से हर थाने पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई लेकिन अब हर थाने में महिला हवालात की जरूरत महसूस की जा रही है। जनपद में करीब 175 महिला पुलिसकर्मी हैं। इनमें दरोगा और कांस्टेबल शामिल हैं। बावजूद इसके महिलाओं से जुड़े अपराधों में कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसबल की जरूरत महसूस की जा रही है।

2016 में जो हुआ
दहलाने वाली वारदातें
29 जुलाई की रात नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर के पास बंधक बनाकर बदमाशों ने मां-बेटी से गैंगरेप किया ।
22 अगस्त की रात पुलिस लाइन की गार्ड में तैनात सिपाही सौरभ त्यागी ने गणना मुंशी मनोज यादव की सरकारी बंदूक से हत्या कर दो हेड कांस्टेबलों को घायल कर दिया था। इसके बाद ग्राउंड में खुद को गोली से उड़ा लिया था।
26 अगस्त की रात अपने प्रेमी के साथ मिलकर गौतमबुद्धनगर के गांव नवादा निवासी प्रीति ने जियारत को बदायूं से लौटते वक्त परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और नरौरा स्थित नहर में गाड़ी को धकेलवा दिया। पांच लोगों की मौत हो गई।

01 दिसंबर को रंगदारी न देने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने औरंगाबाद में खल व्यापारी अतर सिंह पर गोलियां बरसाईं। 14 दिन के इलाज के बाद व्यापारी की मौत हो गई ।
16 दिसंबर की शाम सरे बाजार सिकंदराबाद में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील तायल की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed